Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Coolpad Note 3 Plus : फुल एचडी डिस्प्ले ,3GB रैम और फिंगरप्रिंट स्कैनर से है लैस

सबसे सस्ते स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट देने वाली कंपनी कूलपैड ने भारत में एक नया स्मार्टफोन Coolpad Note 3 Plus लॉन्च किया है. इसकी कीमत 8,999 रुपये है और इसकी बिक्री 13 मई से अमेजन इंडिया वेबसाइट पर होगी.

आप इसे व्हाइट और गोल्ड कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं.फुल एचडी स्क्रीन और 3GB रैम5.5 इंच फुल एचडी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन मेंफोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल रियरऔर 5 मेगापिक्सलसेल्फी कैमरा दिया गया है. फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस इस डिवाइस में 1.3GHz ऑक्टाकोर MediaTek प्रोसेसर और 3GB रैम दिया गया है.

इसकी इंटरनल मेमोरी 16GB की है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिएबढ़ा कर 64GB तक किया जा सकता है.यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और इसमें एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप दिया गया है. इसकी बैट्री 3,000mAh की है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं. इनमेंवाईफाई, ब्लूटूथ, एलटीई, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी शामिल हैं.मिलेगा फिंगरप्रिंट स्कैनरआपको बता दें कि भारतीय बाजार में इस कीमत में फिंगरप्रिंटस्कैनर और फुल एचडी स्क्रीनवाले स्मार्टफोन शायद ही मिलेंगे. इसके पिछले स्मार्टफोन कीमत के लिहाज से अच्छे साबित हुए हैं. हाल ही में कंपनी ने CoolPad Note 3 की कीमते कम की हैं जो अब 8,499 रुपये में मिल रहा है.

Post a Comment

0 Comments