व्हाट्सएप ग्रुप यूजर्स के लिए यह.
खुशखबरी है है कि इस एप पर अब उनके लिए खास सुविधा मिलने वाली है। इंस्टेंट मैसेजिंग एप Whatsapp अब जल्द ही यूजर्स को यह बड़ा तोहफा देने जा रहा है। इस नए फीचर जरिए से एक Group एडमिन थर्ड पार्टी एप के जरिए दूसरे ग्रुप के लोगों को इन्वाइट कर सकता है। इससे व्हाट्सएप की पहुंच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक हो जाएगी।
ऐसे मिलेगा नया फीचरहालांकि, फिलहाल Whatsapp की तरफ से इस फीचर के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन व्हाट्सएप के बीटा वर्जन में इस फीचर को शामिल किया गया है। बीटा वर्जन व्हाट्सएप का एक टेस्टिंग प्रोग्राम है जिसे कपंनी ट्रायल के तौर पर यूजर्स को उसे सही तरीके से यूज करने की मॉनीटरिंग करती है।
ऐसे कर सकेंगे इनवाइट.
खबर है कि एक ग्रुप एडमिन QR कोड, लिंक एनएफसी टैग की मदद से दूसरे ग्रुप के लोगों को इन्वाइट कर सकते हैं। यह फीचर खास तौर पर बिजनेस ग्रुप तथा कई समुदायों को जोडऩे के अलावा उन लोगों को ग्रुप कनेक्ट करने में मददगार साबित होगा जो अपने ग्रुप में ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को जोडऩा चाहते हैं।
0 Comments
vijayjadav116@gmail.com