Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ओडिशा स्थापना दिवस


विवरण:ओडिशा भारतका एक प्रान्त है जो भारतके पूर्वी तट पर बसा है। ओडिशा उत्तर में झारखण्ड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़से घिरा है तथा पूर्व मेंबंगाल की खाड़ीहै।
तिथि:1 अप्रॅलसन 1936को ओडिशा को स्वतंत्र प्रांत बनाया गया।
अन्य जानकारी:
रियासतों (गवर्नर के अधीन प्रांतों) के विलय संबंधी आदेश 1949के अंतर्गत जनवरी 1949में ओडिशा की सभी रियासतों का ओडिशा राज्य में सम्पूर्ण विलय हो गया।ओडिशा स्थापना दिवस1 अप्रॅलको मनाया जाता है।
1 अप्रॅल सन1936को ओडिशा को स्वतंत्र प्रांत बनाया गया। स्वतंत्रता के बाद ओडिशा तथा इसके आसपास की रियासतों ने भारत सरकारको अपनी सत्ता सौंप दी। रियासतों (गवर्नर के अधीन प्रांतों) के विलय संबंधी आदेश1949के अंतर्गत जनवरी1949में ओडिशाकी सभी रियासतों का ओडिशा राज्य में सम्पूर्ण विलय हो गया। ओडिशा के कलिंग,उत्कल और उद्र जैसे कई प्राचीन नाम हैं, परन्तु यह प्रदेश मुख्यत:भगवान जगन्नाथकी भूमि के लिए प्रसिद्ध है। भगवान जगन्नाथ ओडिशा के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन से बहुत गहरे जुड़े हुए हैं। विभिन्न समय में ओडिशा के लोगों पर जैन,ईसाई और इस्लाम धर्मोका प्रभाव पड़ा।
ओडिशा:-
ओडिशा भारतका एक प्रान्त है जो भारतके पूर्वी तट पर बसा है। ओडिशा उत्तर में झारखण्ड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़से घिरा है तथा पूर्व मेंबंगाल की खाड़ीहै। भौगोलिक लिहाज़ से इसके उत्तर में छोटा नागपुर का पठार है जो अपेक्षाकत कम उपजाऊ है लेकिन दक्षिण में महानदी,ब्राह्मणी,कालिंदी और वैतरणी नदियोंका उपजाऊ मैदान है। यह पूरा क्षेत्र मुख्य रूप से चावल उत्पादक क्षेत्र है।

Post a Comment

0 Comments