Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जानिए क्या है ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और कैसे दिया भारतीय सेना ने इसे अंजाम ?

जानिए क्या है ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और कैसे दिया भारतीय सेना ने इसे अंजाम ?

*.भारत के डी.जी.एम.ओ ले. जनरल रणबीरसिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करकेगुरुवार को जानकारी दी है कि भारत ने एलओसी पार करके आतंकी ठिकानों परसर्जिकल स्ट्राइककरके कई आतंकियों को मार गिराया है।

उड़ी हमले के बाद पहली बार सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए LOC पार जाकर पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई की है।  डीजीएमओ के मुताबिक ये सभी आतंकी भारत में घुसपैठ करने के लिए एलओसी पर इकट्ठा हुए थे।

लेकिन सुबह से लोगों के ज़हन में ये बात घूम रही होगी की सर्जिकल स्ट्राइक होता क्या हैं। हम आपकों बताएंगे सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में कुछ जानकारियां। जानिए क्या है सर्जिकल स्ट्राइक?

सर्जिकल स्ट्राइक सेना द्वारा किया जानेवाला एक ऐसा हमला होता है जो आतंकियों और दुश्मनों को मार गिराने के लिए किया जाता है। और सिर्फ उसी खासजगह को निशाना बनाया जाता है, जहां दुश्मन छिपे हों इसमें बाकि लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता,सर्जिकल सट्राइकमें दुश्मन पर अचानक हमला किया जाता हैं ताकि सामने वाले को हमला करने का मौका ही ना मिले इस खास तरह के अटैक को डिजाइन किया जाता है, इस ऑपरेशन की कमान एक स्पेशल कमांडों को दी जाती है, और हमले से पहले इसकी पूरी रणनीति सेना द्वारा तैयारकी जाती है।

सर्जिकल स्ट्राइक के तहत सेना को तय समय और सुनिश्चित टारगेट दिया जाता है। भारतीय सेना के स्पेशल ऑपरेशन टीम ने भी देर रात 12.30 बजे LOC पारकर आतंकी ठिकानों को मार गिराया।

REPORT :- VIJAY JADAV
www.vijayjadav.com

Post a Comment

0 Comments